बदायूं: यूपी के बदायूं में सदर कोतवाली की लालपुल चौकी में बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है. आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि चौकी के अंदर उसका बलात्कार हुआ.
महिला के मुताबिक बलात्कार में साथ दिया चौकी के ही एक सिपाही सुमित ने. सिपाही का दोस्त गोपाल उसके साथ बलात्कार करता रहा और सिपाही बाहर पहरेदारी करता रहा.
आरोप लगाने वाली महिला बड़े सरकार की दरगाह पर अपने नाना के साथ जियारत करने आई थी. रात में सोते समय पुलिस आई औऱ बाइक पर बिठाकर चौकी ले गई.
पुलिस के बड़े अधिकारियों को घटना की खबर मिली तो एसपी रतन कुमार श्रीवास्तव दलबल के साथ पहुंचे. सुमित औऱ गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि आरोपी अपने को बेकसूर बता रहे हैं.
इस घटना ने यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जब आरोपों के घेरे में पुलिस की ही चौकी औऱ पुलिस वाले हों तो सरकार के लिए जवाब देना मुश्किल होगा.
पुलिस चौकी में बलात्कार, सिपाही बना पहरेदार
Monday, 28 May 2012 11:39







