altनई दिल्ली: दिल्ली के मयूर विहार में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुदकुशी कर ली है.

बताया जा रहा है आशियाना अपार्टमेंट में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पहले अपने पिता को आग लगाई और फिर अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से नीचे कूद गया, जिसमें उसकी मौत हो गई है.

लेकिन सुसाइड नोट में उसने अपने भाई को जिम्मेदार बताया है जिसकी मौत 10 साल पहले ही हो चुकी है.

आशियाना अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर मृदुल सिन्हा ने आत्महत्या कर ली. मृदुल सिन्हा अपने पिता के साथ फ्लैंट नंबर 603 में रहता था.

मृदुल ने अपने पिता को पहले आग लगाई और फिर अपार्टमेंट से नीचे कूद गया. पड़ोसियों के मुताबिक पहले कांच टूटने की आवाज आई और घर के अंदर भी आग लगी हुई थी.

मृदुल अपनी मौत के लिए भाई को जिम्मेदार बता रहा है, लेकिन हम आपको बता दें कि उसके भाई की मौत 10 साल पहले ही हो चुकी है. ऐसे में सवाल उठता है ऐसी क्या वजह रही कि मृदुल ने सुसाइड नोट में भाई का नाम लिखा है. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है.


article comments powered by Disqus