नई दिल्ली/चंडीगढ़: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के अशोक विहार में एक पूर्व एयर होस्टेस गीतिका शर्मा ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने हरियाणा में कांग्रेस सरकार के गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है.
दिल्ली पुलिस ने यह मुकदमा धारा 306 के तहत दर्ज किया है.
एयरहोस्टेस गीतिका एमडीएलआर एयरलाइंस में काम करती थी. कंपनी के मालिक गोपाल कांडा हैं लेकिन कंपनी अब बंद हो चुकी है.
पुलिस को गीतिका का शव पंखे से लटका हुआ मिला है. इस मामले में दिल्ली पुलिस को गीतिका शर्मा का एक सुसाइट नोट मिला है जिसमें गीतिका ने गोपाल कांडा और कंपनी की मैनेजर अरुणा शर्मा पर मानसिक तौर पर परेशान करने और विश्वास को तोड़ने का आरोप लगाया है. हालांकि सुसाइट नोट में कहीं भी शारीरिक दमन की बात नहीं कही गई है.
गीतिका के भाई गौरव शर्मा का कहना है कि गोपाल कांड और अरुणा शर्मा दोनों मिलकर उनकी बहर को काफी परेशान करते थे.
सुसाइट नोट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने गोपाल कांडा और कंपनी की एक महिला अधिकारी अरुणा शर्मा पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है.
23 साल की गीतिका शर्मा ने 2011 में एयर होस्टेस की हैसियत से कंपनी ज्वाइन की थी. फिर उसने कंपनी छोड़ दी थी. लेकिन उसके बाद कंपनी ने ऑफर देकर मैनेजमेंट अधिकारी बना दिया. लेकिन गीतिका ने फिर कंपनी छोड़ दी. लेकिन लगातार उसके पास फोन आ रहे थे कंपनी से जुड़ने के लिए. पिछले कई दिनों से गीतिका दफ्तर नहीं जा रही थी.
हरियाणा की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल ने मांग की है कि कांडा पर हत्या का केस दर्ज करे दिल्ली पुलिस.







