altनई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिनपर आरोप है कि वो कारों के टायर पंक्चर करके लोगों को निशाना बनाते थे. टायर पंक्चर होने के बाद वो कारमालिक की मदद के बहाने उनका सामान लेकर भाग जाते थे.

इनमें से एक का नाम है नीतू और दूसरे का दिलीप. दोनों की उम्र है 24 साल. दोनों चेन्नई के रहने वाले हैं और इन दिनों दिल्ली के मैदानगढ़ी में रहते थे. अब पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

आरोप है कि ये कारोबारी इलाकों में सड़कों पर कील फेंक देते थे जिससे कारों के टायर पंक्चर हो जाएं और फिर ये सामान लेकर फरार हो जाते थे.

पुलिस के मुताबिक ये लोग बैंक और मार्केट काम्पलेक्स से बाहर निकलने वाले रास्तों पर कील रख देते थे, जिससे टायर पंक्चर हो सके. जिसको शिकार बनाना होता उसकी मदद करने के बहाने या फिर मौका देख कर ये सामान ले कर भाग जाते थे.

पुलिस का दावा है कि ये लोग एक गिरोह का हिस्सा हैं. पुलिस का कहना है कि इनके पास से दस लाख पैंतालीस हजार रुपये बरामद हुए हैं.


article comments powered by Disqus