फाइल फोटोभागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली नोट और हथियार बरामद किए हैं.

भागलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक क़े एस़ अनुपम के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विक्रमशिला कॉलोनी के एक घर में छापा मारकर 2.62 लाख रुपये के नकली नोट सहित एक विदेशी पिस्तौल और स्वचालित राइफल के 30 कारतूस बरामद किए हैं.

उन्होंने बताया कि यह घर मनोज सिंह का है जबकि जिस फ्लैट से सामान बरामद हुए हैं वह राजेश कुमार जायसवाल नाम के व्यक्ति ने किराए पर ले रखा है. बरामदगी के बाद जयसवाल फरार बताया जाता है. 

बरामद सभी नकली नोट 500 और 1000 के हैं. इस मामले की एक प्राथमिकी संबंधित थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी जयसवाल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


article comments powered by Disqus