नई दिल्ली: क्या देश पर हवाई हमले की ताक में हैं आतंकी? मुंबई हमले के मामले में गिरफ्तार आतंकी अबु जुंदाल उर्फ जबीउद्दीन अंसारी ने कुछ ऐसा ही खुलासा किया है.

सूत्रों के मुताबिक अबु जुंदाल ने खुलासा किया है कि लश्कर-ए-तैयबा ने देश पर हवाई हमले की योजना बनाई है. जुंदाल खुद भी लश्कर से जुड़ा रहा है और इन दिनों मुंबई पुलिस की गिरफ्त में है.

जुंदाल ने पूछताछ में बताया है इस साजिश का ठिकाना पाकिस्तान के पीओके के मुज़फ्फराबाद और मार्कस दुलाई स्थित लश्कर का बेस कैम्प है.

जुंदाल का दावा है कि साल 2011 में पाकिस्तान छोड़ने से पहले उसने खुद इन तैयारियों को देखा है. जुन्दाल के मुताबिक मुजफ्फराबाद की नीलम नदी के पास डेढ़ सौ पैराशूटरों और पैराग्लाइडरों को ट्रेनिंग दी गई है जिनका हवाई हमले में इस्तेमाल किया जाने वाला है.

जुंदाल ने ये भी बताया कि आतंकी हमले की तैयारियों पर लश्कर के कमांडरों के अलावा आईएसआई और पाकिस्तानी सेना के बड़े अफसरों की भी पैनी निगाह है.



article comments powered by Disqus