नई दिल्‍ली: कॉमनवेल्थ घोटाले से जुड़े क्वींस बैटन रिले मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. इस चार्जशीट में कॉमनवेल्थ आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी का नाम शामिल नहीं है. सीबीआई ने विशेष अदालत में चार्जशीट दायर की है.

चार्जशीट में ओलंपिक आयोजन समिति के अधिकारी टी.एस दरबारी, संजय महेंद्रू और एम जयचंद्रन को नामजद किया है. साथ ही लंदन में रहने वाले भारतीय बिज़नसमैन आशीष पटेल और उसकी दो कंपनियों 'ए एम कार एन वेन हायर' और 'ए एम फिल्‍मस' का नाम भी शामिल किया गया है.

इन्हीं दो कंपनियों को गलत तरीके से ऊंची कीमतों पर क्वींस बैटन रिले के आयोजन का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था.

सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधी कानून के अलावा भारतीय दंड संहिता की फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.



article comments powered by Disqus