नई दिल्‍ली: इंडिगो एयरलाइंस ने जेट एयरवेज को पछाड़ कर देश के एविएशन सेक्टर की नंबर एक कंपनी का तमगा हासिल कर लिया है.

बजट एयरलाइन कंपनी इंडिगो बाजार हिस्सेदारी के मामले में साथ देश की टॉप एयरलाइन कंपनी बन गई है. इंडिगो एयरलाइंस की बाजार में 27 फीसदी हिस्सेदारी है.

पहले जेट एयरवेज अपनी सब्सिडियरी जेट लाइट के साथ नंबर एक के स्थान पर थी. जुलाई में जेट एयरवेज 26.6 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे नंबर पर खिसक चुकी है.

जुलाई महीने में एयर इंडिया की बाजार हिस्सेदारी भी 16.5 फीसदी से बढ़कर 18.2 फीसदी हो गई है. दूसरी सस्ते किराए वाली एयरलाइन्स स्पाइस जेट की बाजार हिस्सेदारी में एक फीसदी की गिरावट आई है.

जुलाई में स्पाइसजेट का मार्केट शेयर गिरकर 17.6 फीसदी पर आ गया है. कर्ज में डूबी किंगफिशर एयरलाइन्स का भी बुरा हाल है. एविएशन सेक्टर में इसकी बाजार हिस्सेदारी मात्र सात फीसदी रह गई है.

जुलाई में इंडिगो एयरलाइंस से 12 लाख 26 हजार लोगों ने यात्रा की जो कि जेट ग्रुप से 19 हजार ज्यादा यात्री है.


article comments powered by Disqus