नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को असम में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के दोषियों के विषय में जानकारी मुहैया कराने पर एक लाख रुपये देने की घोषणा की है.
एक अधिकारी ने कहा, 'सूचना विश्वसनीय होनी चाहिए जिसकी सहायता से हम हिंसा के दोषियों को गिरफ्तार कर सकें.'
सीबीआई असम में बोडो और बांग्ला भाषी मुस्लिमों के मध्य भड़की हिंसा की जांच कर रही है.
दोषियों के सुराग के लिए 1 लाख रुपये का पुरस्कार







