जयपुर: आयकर विभाग ने दो व्यापारियों के यहां छापे मारे हैं जहां से 22 करोड़ से ज्यादा की अघोषित संपत्ति का खुलासा हुआ है. जिनमें से साढ़े सात करोड़ तो नगद हैं और करीब दो करोड़ का सोना भी शामिल है.
शहर के दो व्यपारियों शर्मा फाईनेंस और शर्मा एक्सपोर्ट पर छापा मारा तो 22 करोड़ की काली कमाई उजागर हुई. इसमें शर्मा फाईनेंस के पास 12 करोड़ की काली कमाई का अब तक पता चल पाया है जिसमें करीब साढ़े सात करोड़ कैश है.
अभी भी कार्रवाई जारी है और दो लॉकर समेत कई ठिकानों का सर्च होना बाकी है. जबकि दूसरे व्यापारी सियाराम एक्सपोर्ट के पास से 10 करोड़ की काली कमाई का अब तक पता चला है. आयकर विभाग का कहना है कि करीब 100 आयकर अधिकारियों की टीम इस रेड में लगी हुई है.
आयकर विभाग का कहना है कि शर्मा फायनेंस ब्याज का कारोबारी है और ये एक हजार का ब्याज रोजाना 120 रुपए के हिसाब से लेता था. लेकिन इसके हवाला कारोबार की भूमिका से इंकार नही किया जा सकता है. इसकी जांच अभी की जा रही है.
आयकर के छापे में मिली 22 करोड़ की काली कमाई







