पटना / ऩई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी को दी है बड़ी राहत. नीतीश कुमार ने कहा है कि वो पीएम पद की रेस में नहीं हैं.

नीतीश ने ये भी साफ किया 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी का नेता ही पीएम पद का उम्मीदवार होगा.

इन दिनों एनडीए में पीएम उम्मीदवार को लेकर बहस चल रही है. नीतीश कुमार को भी पीएम का दावेदार बताया जा रहा है.

आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर इसका इशारा किया था तो बाल ठाकरे ने खुलकर ये कहा था कि नीतीश की महत्वकांक्षा भी पीएम बनने की है, लेकिन नीतीश ने ये कहकर खुद को अलग कर लिया है कि पीएम बड़ी पार्टी का नेता होगा.


article comments powered by Disqus