मुम्बई: शेयर बाजार ने डीजल और रसोई गैस के दाम बढाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है. शेयर बाजार आज उछाल पर है और  सेंसेक्स करीब साढे चार सौ अंक चढ़कर साढ़े अट्ठारह हजार के करीब है.

सब्सिडी का बोझ कम कर घाटा कम करने की सरकार की कोशिश से शेयर बाजार में आर्थिक हालात सुधरने की उम्मीद जगी है.

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को दोपहर के कारोबार में भारी उछाल देखा गया. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स दोपहर 2.29 बजे 449.56 अंकों की तेजी के साथ 18,470.72 पर और निफ्टी 138.50 अंकों की तेजी के साथ 5,573.85 पर कारोबार करते देखे गए.

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 263.59 अंकों की तेजी के साथ 18,284.75 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 93.00 अंकों की तेजी के साथ 5,528.35 पर खुला.


article comments powered by Disqus