मुम्बई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि उन्हें यश चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'जब तक है दम' में अपना लुक बहुत पसंद है. लेकिन उन्हें अंतत: इस लुक को छोड़ना पड़ा.
शाहरुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मैं अपनी दाढ़ी को बहुत प्यार करने लगा था. लेकिन उसने चुभना शुरू कर दिया था....इसलिए उसे कटवाना पड़ा."
46 वर्षीय शाहरुख फिल्म में एक आर्मी अफसर की भूमिका निभा रहे हैं और दो अभिनेत्रियों कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगे.
शाहरुख ने हाल ही में लद्दाख और कश्मीर में फिल्म की शूटिंग की थी.







