कोलकाता स्थित राइटर्स बिल्डिंग में आईपीएल-5 की विजेता टीम के सम्‍मान समारोह के दौरान ट्रॉफी को थामे पश्चिम बंगाल की मुख्‍य मंत्री ममत बनर्जी, कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक शाहरुख खान, टीम के कप्‍तान गौतम गंभीर और अभिनेत्री जूही चावला. फोटो: एएफपी
यह कोलकाता नाइटराइडर्स की आईपीएल में पहली जीत है. फोटो: एएफपी
जीत का निशान दिखाती हुईं ममता बनर्जी. फोटो: एएफपी
पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने राइटर्स बिल्डिंग में शाहरुख खान, जूही चावला और जय महता समेत कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम को सम्‍मानित किया. फोटो: एएफपी.
ईडन गार्डन में खुशी से झूमते हुए शाहरुख खान और जूही चावला. फोटो: स्‍टार न्‍यूज़ ब्‍यूरो
सम्‍मान समारोह के दौरान शाहरुख खान का जोश देखते ही बनता था. फोटो: स्‍टार न्‍यूज़ ब्‍यूरो
यह सम्‍मान समारोह विवादों में भी घिर गया है. ममता बनर्जी ने शाहरुख खान, जूही चावला और जय मेहता समेत तमाम खिलाड़ि‍यों को सोने की चेन और मेडल भी पहनाया. अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जो राज्‍य बार-बार केंद्र से पैकेज की मांग करता है वो इस तरह का खर्च कैसे कर सकता है? फोटो: स्‍टार न्‍यूज़ ब्‍यूरो
सम्‍मान समारोह में सॉनेदश केक भी काटा गया. फोटो: स्‍टार न्‍यूज़ ब्‍यूरो
इससे इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने खुली बस में दक्षिणी कोलकाता के हाजरा क्रॉसिंग से राइटर्स बिल्डिंग तक विजय जुलूस निकाला. फोटो: स्‍टार न्‍यूज़ ब्‍यूरो
कोलकाता नाइटराइडर्स ने 27 मई को दो बार की आईपीएल चैम्पियन चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को हराकर खिताब पर कब्‍जा जमाया. यह केकेआर की पहली आईपीएल जीत है. फोटो: स्‍टार न्‍यूज़ ब्‍यूरो




article comments powered by Disqus