भारत के निशानेबाज गगन नारंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को लंदन ओलम्पिक की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया. फोटो: एएफपी
ओलम्पिक में नारंग का यह पहला पदक है. साथ ही लंदन में भारत का यह पहला पदक है. भारत को इस स्पर्धा में मौजूदा चैम्पियन अभिनव बिंद्रा से एक बार फिर से ओलम्पिक चैम्पियन जैसे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने निराश किया. फोटो: एएफपी
नारंग बीजिंग ओलम्पिक में फाइनल में जगह नहीं बना सके थे लेकिन इस बार उन्होंने पदक पर निशाना लगाया. नारंग ने क्वालीफाईंग राउंड में 598 अंक हासिल करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया था. फाइनल में उन्होंने 103.1 अंक जुटाए और कुल 701.1 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता. फोटो: एएफपी
फाइनल में नारंग ने 10 प्रयासों में क्रमश: 10.7, 9.7, 10.6, 10.7, 10.4, 10.6, 9.9, 10.3 और 10.7 स्कोर हासिल किया. फोटो: एएफपी
नारंग क्वालीफीकेशन में हिस्सा ले रहे 47 निशानेबाजों में तीसरे स्थान पर रहे थे. नारंग ने पहली सीरीज में 100, दूसरी में 100, तीसरी में 98, चौथी में 100, पांचवीं में 100 और छठी सीरीज में भी 100 अंक हासिल किए. फोटो: एएफपी
उनके इस प्रदर्शन ने भारत के लोगों को बेहद खुशी दी है. पूरा देश उनको शुभकामनाएं दे रहा है. फोटो: एएफपी
गगन के पिता ने भी उनको बधाई दी. गगन के घर पर लगातार बधाई संदेशों का पहुंचना जारी है. राष्ट्रपति ने भी उनको बधाई दी है. फोटो: एएफपी


article comments powered by Disqus