लंदन: इस बार भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है. हॉकी टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई.
भारतीय हॉकी टीम लंदन ओलंपिक में फिसड्डी साबित हुई. शनिवार को खेले गए क्वालिफिकेशन मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली 2-3 की हार के बाद भारतीय टीम 12 टीमों में सबसे निचले स्थान पर रही.
नई दिल्ली में आयोजित क्वालीफाईंग टूर्नामेंट जीतकर लंदन में खेलने का हक हासिल करने वाली भारतीय टीम को इससे पहले ग्रुप मुकाबलों में नीदरलैंड्स (3-2), न्यूजीलैंड (3-1), बेल्जियम (3-0), जर्मनी (5-2) और दक्षिण कोरिया (4-1) ने हराया था.







