वॉरसा: यूरो कप के ग्रुप ए के एक अहम मुकाबले में ग्रीस ने रूस 1-0 से मात दी. यूरो कप में शनिवार को ग्रीस और रूस के बीच खेला गया अहम मुकाबला है, जिसमें ग्रीस ने बाजी मार ली.

ग्रीस ने रूस को बेहद रोमांचक मुकाबले में 1-0 मात दी. ग्रीस के लिए ये मुकाबला करो या मरो का था, क्योंकि इसमें बार या फिर ड्रा से भी ग्रीस का यूरो कप से पत्ता साफ हो जाता.

ग्रीस की तरफ से खेल के 45वें मिनट में गिर्गोस ने गोल कर उसे बढ़त दिला दी. ये बढत निर्णायक साबित हुई क्योंकि कई प्रयास करने के बाद भी रूस की टीम कोई गोल नहीं कर सकी.

इस जीत के साथ ग्रीस के 4 अंक हो गये हैं और वो ग्रुप ए मे दूसरे पायदान पर पहुंच गया है जबकि रूस 4 अंको के साथ तीसरे पायदान पर पंहुच गया है.


article comments powered by Disqus