जकार्ता: भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल ने इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है.
रविवार को खेले गए महिला वर्ग की एकल स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में सायना ने चीन की ली ज्युरेई को तीन गेमों तक चले मुकाबले में 13-21, 22-20, 21-19 से पराजित किया.
सायना को इस मुकाबले को जीतने के लिए एक घंटे और चार मिनट तक कोर्ट पर पसीना बहाना पड़ा.
इससे पहले सायना
ने 2009 और 2010 में इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन का खिताब जीता था. सायना का यह तीसरा इंडोनेशिया
ओपन का खिताब है.







