हैदराबाद: लंदन ओलंपिक में कांस्‍य पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को सम्मानित करने का दौर जारी है.

बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल को गिफ्ट में मिली है एक चमचमाती बीएमडब्‍ल्‍यू कार. सायना के लिए इससे खास बात ये है कि बीएमडब्‍ल्‍यू की चाभी उन्हें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर के हाथों मिली है.

सायना भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में मेडल जीता है. सायना ने लंदन ओलंपिक में महिला सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्‍य पदक जीता था.

हैदराबाद में सायना के लिए इस सम्मान समारोह का आयोजन आंध्र प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के वाइस प्रेजीडेंट वी.चामुंडेश्वरनाथ ने किया.

गौरतलब है कि 23 अगस्त से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए सचिन तेंडुलकर फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के साथ हैदराबाद में हैं.



article comments powered by Disqus