लॉस एंजेलिस: रिएलिटी टीवी स्‍टार और सोशलाइट किम कार्डेशियन और उनके पुरुष साथी रैपर केनी वेस्ट इन दिनों हवाई में छुट्टियां बिता रहे हैं.

31 साल की किम इन छुट्टियों पर तेजी से पैसे खर्च कर रही हैं. उनके दोस्तों और परिवारवालों का कहना है कि वह केनी के साथ अच्छा वक्त बिता रही हैं.

वेबसाइट 'शोबिजस्पॉय डॉट कॉम' के मुताबिक एक सूत्र ने कहा, 'केनी को वह दुबली अच्छी लगती हैं और उन्हें अपना वजन और कम न करने के लिए बार-बार कहा है. वह उन्हें खुश रहने और स्वस्थ रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और ज्यादा दबाव में न रहने के लिए कहते हैं इसलिए उन्हें यह नहीं लगता कि किम को अपना वजन घटाना चाहिए.'


article comments powered by Disqus