मुम्बई: भारतीय मूल की कनाडियाई अभिनेत्री सनी लियोन अमेरिका से भारत वापस आने के बाद मुम्बई में अपने लिए एक घर ढूंढ रही हैं. सनी ने यह जानकारी ट्विटर के जरिए दी.
सनी ने लिखा, "मैं मुम्बई आकर काफी खुश हूं. सुबह मैंने कई मुलाकातें और घर के लिए खरीददारी की."
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 5' की प्रतियोगी रही सनी ने पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है.







