नॉरइस्टर तूफान न्यू यॉर्क और न्यू जर्सी के लोगों की परेशानी और बढ़ा सकता है क्योंकि सैंडी तूफान की वजह से अब तक न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी की साढ़े छह लाख इमारतों में बिजली नहीं है.
न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने को कहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के पहले सैंडी तूफान ने तबाही मचाई थी लेकिन जिस तरह से ओबामा के प्रशासन ने हालात संभाले उनके लिए उन्हें काफी तारीफ मिली. कहा जा रहा है कि बराक ओबामा की जीत के पीछे एक वजह सैंडी से निपटने में उनकी तरफ से दिखाई गई मुस्तैदी भी है.







