तमाम विरोध के बावजूद मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी अपने फैसले पर कायम हैं. मोरसी ने हाल ही में संविधान में बड़ा संशोधन किया है जिसके बाद राष्ट्रपति का पद अदालत से ऊपर हो गया है. वहीं सोमवार को भी मिस्र में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ. काहिरा में प्रदर्शकारियों ने पुलिस पर पथराव किया. काहिरा में उस वक्त हंगामा और बढ़ गया जब मोरसी समर्थक और विरोधी आपस में ही भिड़ गए.



article comments powered by Disqus