लंदन: लाल पोशाक पहनने वाली और लाल लिपिस्टिक लगाने वाली परिचारिकाओं यानी कि वेट्रेस को दूसरे रंगों का इस्तेमाल करने वाली वेट्रेसकी तुलना में 26 फीसदी ज्‍यादा टिप्‍स मिलती है.

समाचार पत्र डेली मेल में एक अध्ययन के हवाले से कहा गया कि पुरुष ग्राहक वेट्रेस को ज्‍यादा टिप्स देते हैं. जबकि महिला ग्राहकों पर पवेट्रेस की पोषाक के रंग का कुछ भी असर नहीं होता है और वे हर रंग के साथ समान टिप्स देती हैं.

इस अध्ययन में पांच अलग-अलग रेस्तरांओं में कुल 11 वेट्रेस पर छह हफ्ते तक प्रयोग किया गया. उन्हें अलग-अलग रंगों के समान कपड़े बारी-बारी से पहनने के लिए कहा गया.

वेट्रेस ने जब लाल रंग वाले कपड़ों का इस्तेमाल किया तब पुरुष ग्राहकों ने उन्हें 15 से 26 फीसदी ज्‍यादा टिप्‍स दी. हालांकि महिलाओं पर रंग का कोई जादू नहीं चला और उन्होंने हर रंग पर समान टिप्स दिए.


article comments powered by Disqus