लंदन: ब्रिटेन और अमेरिका के युवा वर्ग द्वारा धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जाने वाला जुमला 'ओ.एम.जी.' (ओ माई गॉड!)' 100 वर्ष का हो चुका है.
समाचार पत्र डेली मेल की मंगलवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के एक एडमिरल जॉन अर्बथनॉट फिशर ने 1917 में प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल को लिखे एक पत्र में पहली बार इस संक्षिप्त रूप 'ओ.एम.जी.' का उपयोग किया था.
उन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध के समय अखबार में प्रकाशित किसी असामान्य शीर्षक पर इस जुमले के संक्षिप्त रूप का इस्तेमाल किया था.
ओ.एम.जी. फ्रेज को ऑक्सफोर्ड शब्दकोष में पिछले वर्ष शामिल कर लिया गया.







