काबुल: यूएस ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल मार्टिन डेम्पसे ने सोमवार को अफगानिस्तान का गैर-प्रस्तावित दौरा किया.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक डेम्पसे सोमवार को उत्तरी अफगानिस्तान के बगराम हवाई अड्डे पर पहुंचे.
अपने इस दौरे में डेम्पसे नाटो और अफगानिस्तान के सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. साथ ही वह अफगानिस्तान में शीर्ष अमेरिकी सैन्य कमांडर जनरल जॉन आर. एलन से भी मिलेंगे.
डेम्पसे का अफगानिस्तान दौरा उस घटना के एक दिन बाद हुआ है, जिसमें अफगानिस्तान नेशनल पुलिस की पोशाक पहने एक व्यक्ति ने अमेरिकी सेना पर गोलीबारी की और एक अमेरिकी सैनिक को मार दिया.







